पेट्रोल और डीजल के दाम मोदी सरकार ने कम किए 

रायपुर/दिल्ली। कच्चा तेल संकट के बीच केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों और आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर थी, जिसे अब 10 रुपए घटाकर 3 रुपए कर दिया गया है।

वहीं, डीजल पर यह ड्यूटी 10 रुपए प्रति लीटर थी, जिसे अब पूरी तरह खत्म यानी जीरो कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से तेल कंपनियों के मार्जिन में सुधार होने की उम्मीद है। पेट्रोल और डीजल की कीमत पर बढ़ने से रोकने के लिए ये कदम सरकार ने उठाया है।

इससे पहले कल नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 प्रति लीटर और डीजल ₹3 महंगा कर दिया था। अब भोपाल में इस कंपनी का पेट्रोल 111.72 रुपए और डीजल 94.88 रुपए पर पहुंच गया है। नायरा एनर्जी की ओर से की गई यह बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में वहां के लोकल टैक्स और वैट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *