रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित मैनपावर घोटाला मामले में आबकारी विभाग के पूर्व प्रबंध संचालक (MD) अरुणपति त्रिपाठी को बड़ी राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। करीब 95 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद अरुणपति त्रिपाठी को अब जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।
जानकारी के अनुसार, मैनपावर घोटाला मामले में अरुणपति त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। इस मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें जमानत प्रदान कर दी।
अरुणपति त्रिपाठी की ओर से अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने अदालत में पैरवी की। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर उनकी रिहाई का रास्ता खुल गया है।
गौरतलब है कि अरुणपति त्रिपाठी छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में पूर्व MD के पद पर रह चुके हैं। मैनपावर घोटाला मामले में उनकी गिरफ्तारी के बाद यह मामला प्रदेश में काफी चर्चित रहा है। करीब तीन महीने से अधिक समय जेल में बिताने के बाद अब उन्हें हाईकोर्ट से राहत मिली है।