Headlines

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पावन पर्व धनतेरस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि धनतेरस का यह शुभ अवसर हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली लेकर आए।

मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस का पर्व भारतीय संस्कृति और परंपरा में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व धन, आरोग्य, सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने मां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि उनकी असीम कृपा प्रदेश के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे और सभी के जीवन में सकारात्मकता एवं खुशियों का संचार हो।

उन्होंने कामना की कि प्रदेश के हर घर-आंगन में सुख-शांति और उल्लास का वातावरण बना रहे। सभी प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि आए और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास, खुशहाली और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से प्रेम, सद्भाव और उत्साह के साथ पर्व मनाने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *