रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को रायपुर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे।
इसके बाद शाम 6:10 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। यहां रात 8 बजे आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात रात 8:05 बजे लोकभवन से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और रात 8:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे।
