रायपुर। आज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का निर्धारित कार्यक्रम शेड्यूल जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज रायपुर और नवा रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अनुसार साय सुबह 11:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:45 बजे वे नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
इसके बाद दोपहर 1 बजे दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 3:45 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर शाम 4 बजे माना स्थित जैनम मानस भवन पहुंचेंगे।
यहां शाम 5 बजे महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे।