Headlines

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर 8 यात्रियों की मौत, पुल से नीचे गिरी बस

उत्तराखंड। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास आज मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल ने एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर राहत एवं बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त टीमों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें आपसी समन्वय के साथ बचाव अभियान चला रही हैं।

फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *