धमतरी। मगरलोड पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, भारत माला नगरी रोड में पुलिस टीम को सफलता मिली है , पुलिस ने बताया कि मौके पर जब्त स्कूटी की डिकी चेक करने गांजा बरामद किया गया, गिरफ्तार दोनों तस्कर ओड़िशा के रहने वाले है, जबकि एक मौके से भागने में कामयाब रहा।
पुलिस का खुलासा
भारतमाला रोड, महानदी पुल के पास नाकाबंदी कर 3 संदेहियों को घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया, जिसमें मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवार दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि स्कूटी चालक लॉक लगाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से काले रंग के बैग एवं स्कूटी की डिकी में रखे कुल 04 पैकेट में 9.056 किलोग्राम गांजा (पॉलीथिन सहित) बरामद किया गया। मौके पर ही गवाहों की उपस्थिति में तौल कर जप्ती कार्यवाही की गई। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत 4,50,000/-रूपये आँकी गई है।
साथ ही एक मोटरसाइकिल HF Deluxe क्रमांक CG 23 P 4905 कीमती लगभग 50,000/- रूपये , एक बिना नंबर TVS Jupiter स्कूटी कीमती 50,000/- तथा दो मोबाईल फोन कीमती 10,000/- रूपये कुल जुमला कीमती 5,60,000/- रूपये जप्त किए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
(01) रसिया कमार उर्फ रसीक पिता राम कमार (उम्र 30 वर्ष) निवासी – कुमली, थाना रायघर, जिला नवरंगपुर (ओडिशा)
(02) परमेश्वर बाग पिता भुनेश्वर बाग (उम्र 53 वर्ष) निवासी – खैरपदर, थाना धरमगढ़, जिला कालाहांडी (ओडिशा)