Headlines

भारत मंडपम में सजी छत्तीसगढ़ राज्य दिवस की सांस्कृतिक संध्या, CM विष्णुदेव साय हुए शामिल

रायपुर/नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ राज्य दिवस – सांस्कृतिक संध्या’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका और प्रदेश के कई मंत्री शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को राष्ट्रीय राजधानी के मंच पर प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष महत्व दिया। छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से प्रदेश की कला, संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *