रायपुर। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, रायपुर और कलिंगा यूनिवर्सिटी के बीच महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता हुआ है। 19 नवंबर 2026 को दोनों संस्थानों के बीच B.Voc (बैचलर ऑफ वोकेशन) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के संचालन के लिए समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।
यह समझौता कलिंगा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. संदीप गांधी तथा प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक डॉ. अमितेष यदु और डॉ. प्रियंका यदु के मध्य संपन्न हुआ।
इस MOU के बाद प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट को कलिंगा यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक सहयोगी संस्थान के रूप में नई पहचान मिली है। अब संस्थान विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन और निर्धारित शैक्षणिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप B.Voc सहित संबंधित पाठ्यक्रमों का संचालन करेगा।
विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण
इस शैक्षणिक साझेदारी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है। इससे विद्यार्थियों को अपने करियर निर्माण और भविष्य के लिए नए अवसर मिल सकेंगे।
इस अवसर पर प्रथम प्रतिष्ठा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट परिवार ने कलिंगा यूनिवर्सिटी के सभी पदाधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। संस्थान की इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सुश्री निकिता गजेंद्र, श्री पीयूष अग्रवाल और सुश्री गायत्री यादव का भी विशेष धन्यवाद किया गया।
संस्थान ने कहा कि उसका संकल्प शिक्षा, तकनीकी ज्ञान और कौशल विकास के माध्यम से विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देना है।