Headlines

प्रेग्नेंट हुई तो प्रेमी के घर पहुंच गई प्रेमिका, लड़के वालों ने भगाया, शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन

रायगढ़। शादी का झांसा देकर युवती का लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोप में महिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार भैसानारा सक्ती के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने 19 नवंबर को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि करीब 10 साल पहले रिश्तेदार के यहां चंद्रपुर जाने के दौरान उसकी पहचान परमेश्वर सिदार से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। मई 2025 में आरोपी ने फोन कर युवती को पसंद करने और उससे शादी करने की इच्छा जताई थी।

शिकायत के अनुसार, 13 जुलाई 2025 को आरोपी युवती से मिलने उसके घर पहुंचा और घूमने के बहाने उसे केलो डेम ले गया। वहां शादी का भरोसा देकर सुनसान जगह पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग स्थानों पर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

युवती ने शिकायत में यह भी बताया कि मई 2025 में गर्भवती होने की जानकारी देने पर आरोपी ने शादी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में वह अपने वादे से मुकरने लगा। 5 नवंबर 2026 को युवती आरोपी के गांव भैसानारा स्थित घर पहुंची, जहां उसके परिजनों ने आरोपी की शादी हो जाने की बात कहते हुए उसे घर से भगा दिया। इसके बाद आरोपी ने भी शादी करने से इनकार कर दिया।

युवती की शिकायत पर महिला थाने में अपराध क्रमांक 100/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। और चंद्रपुर क्षेत्र रवाना हुई।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ट्रैक्टर में गन्ना लेकर बिक्री के लिए किरोड़ीमलनगर जाने वाला है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी की भनक लगने पर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने गोरखा रोड पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

आरोपी परमेश्वर सिदार उर्फ राजू सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *