दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। चहल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य यानी ‘स्पेशल इनवाइटी’ नियुक्त किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा की नई टीम गठित की गई है। इसी टीम में युजवेंद्र चहल को भी जगह दी गई है। इस नियुक्ति के साथ ही क्रिकेट के मैदान पर अपनी पहचान बनाने वाले चहल की राजनीतिक पारी की शुरुआत की खबर सामने आई है।
भाजपा ने आज देर शाम 21 नवंबर 2026 को ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी से जुड़ी नियुक्तियों की घोषणा की है। नई टीम में विभिन्न राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
