Headlines

जशपुर की बंगुरकेला अखराडीपा में गांजा बिक्री पर लगाम

जशपुर। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत दुलदुला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बंगुरकेला अखराडीपा गांव में मकान से 8 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर 32 वर्षीय आरोपी राजकुमार दानी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 4 लाख रुपये बताई गई है।

दुलदुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बंगुरकेला अखराडीपा के निवासी राजकुमार दानी अपने घर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा है और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

घर में प्लास्टिक की बोरी से मिले गांजे के 8 पैकेट

पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में संदेही के मकान की तलाशी ली। इस दौरान कमरे में रखी एक प्लास्टिक की बोरी से प्लास्टिक रैपर में बंधे गांजे के 8 पैकेट बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी गांजे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने 8.250 किलोग्राम गांजा जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *