Headlines

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय महामंत्री

दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार जारी सूची में छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र अनुसार, राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर ललित चंद्राकर के साथ दिल्ली के गजेंद्र यादव और कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सात नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

जारी सूची में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर सात नेताओं की नियुक्ति की गई है। इनमें असम से जोगेंद्र मोहन, ओडिशा से ममता मोहंता, उत्तर प्रदेश से संगम लाल गुप्ता, महाराष्ट्र से बदनाराव राजवी चौधरी, दिल्ली से सत प्रकाश राणा, बिहार से डॉ. अर्जुन साहनी और उत्तर प्रदेश से संगीता बलवंत बिंद शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के लिए अहम नियुक्ति

ललित चंद्राकर को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने को छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। इस नियुक्ति से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक कार्यों में भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। भाजपा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *