Headlines

होटल में शादी की बात पर हुआ था विवाद, प्रेमी सुसाइड मामले में प्रेमिका गिरफ्तार

बिलासपुर। युवक को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में कोनी पुलिस ने 21 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकांक्षा सिदार, निवासी भटगांव सूरजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विकास गुप्ता (22 वर्ष) और आरोपी युवती के बीच प्रेम संबंध थे। 27 जनवरी 2026 को दोनों बिलासपुर के कोनी स्थित एक होटल में रुके थे। इसी दौरान शादी की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 1 फरवरी 2026 को रायपुर के अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि युवक को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया गया था। इसके बाद कोनी थाना में अपराध क्रमांक 638/2026 के तहत धारा 108 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी आकांक्षा सिदार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *