Headlines

भैसमुंडी गांव में मगरलोड पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मगरलोड पुलिस ने भैसमुंडी गांव स्थित देव तालाब के पास दबिश देकर काटपत्ती जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,400 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैसमुंडी के देव तालाब के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बीते कल रात करीब 10:40 बजे मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान 52 पत्ती ताश से काटपत्ती जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से 3,400 रुपये नगद और ताश की 52 पत्तियां जब्त की गईं।

जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मगरलोड पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 246/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार जुआरियों के नाम मोनिस साहू, कमलेश सोनी, घनश्याम ध्रुव और रूपचंद तारक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *