Headlines

CISF NISA हैदराबाद में 49वें और 9वें ‘A’ बैच के सब-इंस्पेक्टरों की ट्रेनिंग पूरी, पासिंग आउट परेड में दिखा अनुशासन

हैदराबाद। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (NISA), हैदराबाद में 49वें ‘A’ बैच के सब-इंस्पेक्टरों और 9वें ‘A’ बैच के पूर्व सैनिक सब-इंस्पेक्टरों का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इस अवसर पर भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में NISA की आईजी एवं निदेशक हरप्रीत कौर सोही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने प्रशिक्षुओं के अनुशासन, समर्पण और शानदार टर्नआउट की सराहना की।

यह परेड प्रशिक्षुओं के लिए प्रशिक्षण से आगे बढ़कर राष्ट्र सेवा, जिम्मेदारी और समर्पण के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बनी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये सभी अधिकारी अब देश की सुरक्षा और सेवा के दायित्वों के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *