बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों को माओवादी डम्प से बड़ी मात्रा में सोना और नकदी बरामद हुई है। भैरमगढ़ क्षेत्र में इंद्रावती नदी के आसपास जंगल में स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखे गए 33 सोने के बिस्किट मिले हैं। इनका कुल वजन 3.84 किलो और अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई डीआरजी, भैरमगढ़ थाना और बीडीएस की संयुक्त टीम ने की। सुरक्षा बलों को जंगल में छिपाकर रखे गए डम्प से सोने के बिस्किट और नकदी मिली।
अब तक 8.24 करोड़ रुपये नकद और 12.34 किलो सोना बरामद
माओवादी डम्प से बरामदगी के अभियान के तहत अब तक कुल 8 करोड़ 24 लाख रुपये नकद और 12.34 किलो सोना बरामद किया जा चुका है। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को माओवादी संगठन के छिपाए गए धन और कीमती संपत्ति की बरामदगी के लिहाज से बड़ी सफलता माना जा रहा है।