राघव चड्ढा को AAP ने दिया झटका, राघव चड्ढा को AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने संगठन में एक बड़ा बदलाव करते हुए सीनियर सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है. उनकी जगह डॉ. अशोक कुमार मित्तल लेंगे। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी ने बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है।

अब उनकी जगह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और पार्टी सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल राज्यसभा में पार्टी के नए डिप्टी लीडर होंगे। राघव चड्डा के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र भेजा गया है. राघव चड्ढा को लेकर इससे पहले भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। राघव पिछले कुछ दिनों से AAP और उसके टॉप लीडर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चुप्पी भी साधे हुए थे. अब पार्टी ने राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है।

राघव चड्ढा का डिप्टी लीडर पद से हटना पार्टी में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. गौर करने वाली बात है कि हाल ही में आबकारी नीति मामले में पार्टी के टॉप लीडर्स को राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद राघव चड्ढा की न तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया दी. उनकी इस ‘चुप्पी’ को पार्टी के अंदर दूरियों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी

नए डिप्टी लीडर डॉ. अशोक कुमार मित्तल पार्टी के एक अनुभवी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सांसद हैं. उन्हें साल 2022 में पंजाब से राजयसभा भेजा गया था. संसद के पिछले सत्रों में उन्होंने कृषि और शिक्षा जैसे मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखी है. अब देखना ये है कि अशोक मित्तल की शांत और तार्किक कार्यशैली ऊपरी सदन में पार्टी के एजेंडे को कितना प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद कर पाती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, AAP ने राज्यसभा सचिवालय को कहा है कि राघव चड्ढा को संसद में बोलने के लिए समय आवंटित न किया जाए. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को एक पत्र सौंपकर सांसद राघव चड्ढा की जगह सांसद अशोक मित्तल को राज्यसभा में पार्टी का उप-नेता नियुक्त करने का आग्रह किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *