रायगढ़। एक बुजुर्ग ने किशोरी की स्वेटर फाड़कर रेप करने की कोशिश की है, इस मामले की शिकायत चक्रधरनगर थाने में की गई थी जिसके बाद आरोपी बुजुर्ग बजरंग चौहान को गिरफ्तार किया है, पुलिस के अनुसार पीड़िता चक्रधरनगर के रहने वाले बजरंग चौहान (उम्र 40 वर्ष) को पहले से जानती-पहचानती है। किशोरी के अनुसार 8 जनवरी को वह अपनी मां को लेने स्कूटी से जा रही थी, तभी शाम साढ़े 7 बजे सिटी कॉलेज बेलादुला के पास मुस्लिम कब्रिस्तान के सामने सुनसान सड़क पर आरोपी मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए आया और स्कूटी के बराबर चलकर साथ चलने की बात कहने लगा। इसी दौरान उसने बुरी नीयत से किशोरी के पहने हुए स्वेटर को खींचा, गंदी-गंदी गालियां दीं और हत्या करने की धमकी दी।
बुजुर्ग के हरकत से घबराई किशोरी स्कूटी लेकर वहां से भागकर कमला नेहरू पार्क रायगढ़ पहुंची और अपनी मां को फोन कर पूरी जानकारी दी। कुछ देर बाद आरोपी वहां भी पहुंच गया और सभी को गाली-गलौज करने लगा। किशोरी की शिकायत पर महिला थाना में अपराध क्रमांक 01/2026 धारा 78, 74, 75(2), 76, 296, 351(3) बीएनएस एवं 8 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण दर्ज होते ही महिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया।
पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Just hopped into Sprunki Phase 9 Alive [GGTP] and the vibes are fire! No cap, the soundtrack is one of the best I’ve heard in a mod. GG to everyone involved!