रायपुर। दिवाली के समय तेलीबांधा के बदमाशों के बीच मारपीट हुआ था, जिसे लेकर एक-दूसरे पर रंजिश रखे हुए थे, अब इसी बात को लेकर जघन्य हत्या कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक जानिए पूरा मामला
इस हत्या केस में मृतक, घायल और आरोपी आपस में परिचित/मित्र थे। दीपावली के समय हुए आपसी झगड़े एवं विवाद के कारण उनके बीच मनमुटाव चल रहा था। इसी रंजिश के चलते 11 जनवरी की रात साढ़े दस बजे, जब मृतक और घायल युवक आरोपी के घर के पास पहुँचे, तब आरोपी लोकेश विश्वकर्मा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक एवं उसके साथी पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। घटना में आदित्य कुर्रे को गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई, जबकि अभय सारथी को गंभीर चोटे आने के कारण उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जाँच के दौरान 4 आरोपी और एक बाल अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लोकेश विश्वकर्मा और अनुज यादव से घटना में प्रयुक्त 02 नग चाकू जब्त कर थाना तेलीबांधा में अप.क्र. 18/2026 धारा 109, 103, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।केस में संलिप्त अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पता तलाश जारी है l
गिरफ्तार
01. लोकेश विश्वकर्मा, पिता नरेन्द्र विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष निवासी श्रीराम नगर, काशीराम नगर, थाना तेलीबांधा, रायपुर।
02. दिव्यांश ध्रुव पिता जग्गन्नाथ ध्रुव 20 साल निवासी श्याम नगर थाना तेलीबांधा, रायपुर।
03. अनुज यादव, पिता त्रिलोचन यादव, उम्र 19 वर्ष निवासी बजरंग चौक के पास, पुराना राजेन्द्र नगर, थाना सिविल लाईन रायपुर।
04. आकाश विश्वकर्मा पिता नरेन्द्र विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष निवासी श्रीराम नगर, काशीराम नगर, थाना तेलीबांधा, रायपुर।
05. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।