नगरी में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, शादीशुदा व्यक्ति गिरफ्तार 

धमतरी।  नगरी क्षेत्र में एक गंभीर महिला संबंधी अपराध का मामला सामने आया, जिसमें आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। प्रार्थिया की लिखित आवेदन पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 29/26, धारा 64(2)(एम), 351(2) बीएनएस के तहत तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले के अनुसार, आरोपी पूनम प्रजापति, निवासी बिड़गुड़ी थाना सिहावा जिला धमतरी, द्वारा पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया। बाद में जब पीड़िता ने विवाह के लिए कहा,तो आरोपी ने स्वयं को शादीशुदा बताते हुए विवाह से इंकार कर दिया और उसे फोन न करने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।एसपी का स्पष्ट निर्देश हैं कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

आरोपी का नाम

पूनम प्रजापति, पिता स्व.जोगी राम प्रजापति, उम्र 36 वर्ष, निवासी बिड़गुड़ी,थाना सिहावा जिला धमतरी,(छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *