विधायक अजय चंद्राकर ने बगौद में सामुदायिक भवन और किचन शेड का किया लोकार्पण

कुरुद। विधायक अजय चंद्राकर ने बगौद में 56.50 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन और किचन शेड का लोकार्पण किया। दरअसल आज बगौद गाँव में देशभक्त दानवीर भामाशाह की जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक अजय चंद्राकर शामिल हुए।

उन्होने कार्यक्रम में दान और त्याग की प्रतिमूर्ति, महान देशभक्त दानवीर भामाशाह को याद करते हुए कहा, भामाशाह जी का जीवन हमें सिखाता है कि मातृभूमि की सेवा और संकट के समय अपना सर्वस्व अर्पण कर देना ही सच्ची मानवता है। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणापुंज हैं। विधायक चंद्राकर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और ग्रामवासियों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *