रायपुर कोर्ट परिसर से 8 संदिग्ध गिरफ्तार, 2 चाकू बरामद

रायपुर। रायपुर कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध और उपद्रव की घटनाओं की रोकथाम हेतु डीसीपी सेंट्रल जोन एवं क्राइम के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर न्यायालय परिसर में आकस्मिक चेकिंग की गई। अभियान में मध्य जोन के कई थाने की टीम, एसीसीयू, पुलिस लाइन के 100 से अधिक जवान एवं बीडीएस टीम शामिल रही।

चेकिंग के दौरान कोर्ट परिसर में संदिग्ध रूप से घूमते और उपद्रव की आशंका वाले संदिग्ध लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई। चेकिंग अभियान के दौरान मयंक सोनी, पिता राजेश सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी फोकटपारा, देवेन्द्र नगर, रायपुर एवं विनोद सारथी, पिता लक्ष्मण सारथी, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोलबाजार के पास तलाशी के दौरान अवैध रूप से चाकू रखना पाया गया।

  1. आशुतोष साहू उर्फ अमन, पिता — उम्र 20 वर्ष, निवासी दलदल सिवनी, पंडरी, रायपुर।
  2. विराज सेन्द्रे, पिता चित्रोलाल सेन्द्रे — उम्र 22 वर्ष, निवासी आमापारा, आजाद चौक, रायपुर।
  3. भुवनेश्वर चौधरी उर्फ बिट्टू, पिता राजू चौधरी — उम्र 19 वर्ष, निवासी झण्डा चौक, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।
  4. गोलू नेताम उर्फ कामता, पिता फुलचंद नेताम — उम्र 30 वर्ष, निवासी कुशालपुर, पुरानी बस्ती, रायपुर।
  5. पवन कोसरिया, पिता साहेब दास — उम्र 21 वर्ष, निवासी बाना गुमा, खरोरा, रायपुर।
  6. दुन्नो कुल्हरिया, पिता रफीक कुल्हरिया — उम्र 21 वर्ष, निवासी ओवरब्रिज के पास, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *