ताने सुनकर परेशान जीजा ने किया साले का मर्डर, चापड़ से अटैक

रायपुर। सरोरा उरला इलाके में ताने सुनकर परेशान जीजा ने अपने साले की बेरहमी से हत्या कर दी। शिकायत कर्ता भुवनलाल साहू ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम सरोरा उरला में रहता है और चौकीदारी का कार्य करता है। घर में उसका बेटा गिरधर गोपाल, बेटी और दामाद प्रकाश साहू रहते है, पिछले 03 सालों से दामाद ससुराली घर में ही रह रहा है, जिसके कारण बेटे का रोजाना उसके दामाद को ससुराल में रहने का ताना देकर परेशान करता था, जिससे परेशान होकर रिंगरोड नं. 02 ग्राम सरोरा साहू पान ठेला के पास दामाद प्रकाश साहू द्वारा उसके बेटे की चापड़ मारकर हत्या कर दिया गया।

जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 190/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी प्रकाश साहू के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 1 नग चापड़ जब्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

प्रकाश साहू पिता बिसालिक साहू उम्र 39 साल निवासी सरोरा चर्च के पास हाल मजदूर नगर शिव मोहल्ला थाना उरला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *