इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा एक VIDEO साझा किए गए, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को मेलोडी टॉफी भेंट करते हुए दिखाया गया था, कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल कर ली।
कुछ ही घंटों में पोस्ट पर लगभग 10 मिलियन (1 करोड़) से अधिक लाइक्स, 4.34 लाख से अधिक कमेंट्स, करीब 1.94 लाख रीपोस्ट्स और 8.2 मिलियन (82 लाख) से अधिक शेयर/सेन्ड्स दर्ज किए गए, जबकि इस पोस्ट को लिखते वक़्त कुल व्यूज़ 21 करोड़ (206 मिलियन) के लगभग हुए।इस वायरलिटी का प्रभाव कई स्तरों पर देखने को मिला, जैसे #Melodi हैशटैग और उससे जुड़े मीम्स इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगे।
कई बड़े ब्रांड्स ने इस ट्रेंड पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए अपने मार्केटिंग कैंपेन और क्रिएटिव पोस्ट जारी किए। क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कुछ स्थानों पर मेलोडी टॉफी के स्टॉक समाप्त होने की खबरें भी सामने आईं।बड़ी संख्या में इन्फ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और सेलिब्रिटीज़ ने मेलोडी थीम पर रील्स और वीडियो बनाए, जिससे इसकी पहुंच और अधिक बढ़ गई। इसे भारत के हाल के वर्षों के सबसे बड़े ऑर्गेनिक ब्रांड-मोमेंट्स में गिना जा सकता है। 6 घंटे में 11 करोड़ से अधिक व्यूज़ और करोड़ों एंगेजमेंट्स प्राप्त होना अपने आप में असाधारण उपलब्धि है।
संचार, डिजिटल संस्कृति और ब्रांडिंग के दृष्टिकोण से यह एक अनोखा उदाहरण बन गया, जहाँ एक साधारण टॉफी ब्रांड अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, सोशल मीडिया ट्रेंड, मीम संस्कृति, जेन-ज़ी इंटरनेट व्यवहार और क्रिएटर इकॉनमी का हिस्सा बन गया।