धमतरी में रेलवे स्टेशन के पास सटोरिया गिरफ्तार

धमतरी। धमतरी की कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास सटोरिया को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुतबिक सिटी कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग पर गोलबाजार इलाके पहुंची हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति मोबाइल के जरिए ऑनलाइन IPL सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना उपरांत पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई और आरोपी को ऑनलाइन सट्टा खेलते-हार-जीत का दांव लगवाते पकड़ा गया। Dhamtari Golbazar betting business

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ALL PANNALE Exch नामक ऑनलाइन लिंक और मोबाइल एप के जरिए ipl क्रिकेट मैच में हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था। आरोपी द्वारा ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग किया जा रहा था साथ ही मोबाइल एप के माध्यम से रुपए-पैसों का लेनदेन किया जा रहा था। जांच के दौरान आरोपी द्वारा ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलने और रकम के लेनदेन के लिए उपयोग किए गए बैंकिंग और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जानकारी दी गई है। betting business

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए संबंधित व्यक्ति के खाते में फोन-पे एवं यूपीआई माध्यम से कुल 49,990/- रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा संचालन में इस्तेमाल वन प्लस 11 मोबाइल को जब्त किया गया है, जिसमें जियो और एयरटेल कंपनी के सिम कार्ड लगे हुए थे। आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सटोरिया का नाम 

संदीप ओटवानी उर्फ जागरा पिता स्व. जोधाराम ओटवानी उम्र 40 वर्ष निवासी सिंधी धर्मशाला के सामने आमापारा धमतरी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *