धमतरी City में खुलेआम नशाखोरी करते आदतन गुंडा गिरफ्तार

धमतरी। धमतरी City में खुलेआम नशाखोरी करते आदतन गुंडा गिरफ्तार हो गया है, सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम नगर क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर रवाना हुई थी। इसी दौरान घड़ी चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन पारा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक, जो भूरा रंग की फुल बांह टी-शर्ट एवं काले रंग की जींस पहने, उम्र लगभग 24–25 वर्ष, आम सार्वजनिक स्थान पर चिट्टा (हेरोइन) जैसे मादक पदार्थ का सेवन कर रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को पकड़कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत विधिवत तलाशी ली गई।

आरोपी की पहचान ओंकार उर्फ रवि रजक रामसागर पारा, धोबी चौक के रूप में हुई। कब्जे से हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार आरोपी सिटी कोतवाली की आदतन गुंडा-बदमाश सूची में पूर्व से शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *