रायपुर। निजी शालाओं का संगठन छत्तीसगढ़ शिक्षा जागृति संघ द्वारा शालाओं का नवीन सत्र प्रारंभ होने के पूर्व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षको के लिए नई शिक्षा नीति की कार्यशाला का आयोजन विमतारा हॉल शांति नगर में किया गयाl
माँ सरस्वती के पूजन के साथ प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ l ट्रेनर मधु यादव ने पठन ,पाठन ,लेखन, भाषा ज्ञान, अंक गतिविधियों को फ्लैश कार्डस के द्वारा समझाया ल विद्यालय प्रबंध, क्लास रूम व्यवस्था, मैथ्स गार्डन, आउट डोर एक्टिविटी की जानकारी दी,और हॉल में सभी 200 शिक्षकों ने विभिन्न क्रिएटिव एक्टिविटी कीl प्रशिक्षण में संगठन के संरक्षक राजेश सक्सेना,प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल चक्रधारी,प्रदेश सचिव सुशील कुमार साहू, उपाध्यक्ष अक्षर जैन, दिनेश शर्मा,राजेश राजपूत, गिरीश सिंह, के के शर्मा, रियाज कुरेशी, नरेंद्र प्रजापति, नागेश साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए l
कार्यक्रम का संचालन मौनी रघुवंशी द्वारा किया गयाl अंत सभी शिक्षकों और संगठन के सदस्यों ने ट्रेनर मधु यादव से शालाओं में कार्यशाला आयोजन करने का आग्रह किया l