Headlines

रायपुर आए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की CM साय से मुलाकात, मुख्यमंत्री निवास में खनिज साधन विभाग की हुई महत्वपूर्ण बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जानकारी दी कि केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में खनिज साधन विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में खनिज संसाधनों के विकास, खनन क्षेत्र की संभावनाओं और प्रदेश में खनिज आधारित गतिविधियों को गति देने से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक को छत्तीसगढ़ के खनिज क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *