छुट्टी के बाद स्कूल से लौट रहे स्टूडेंट्स को देखकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने रुकवाया काफिला, जूते और मोज़े ख़रीदकर दिए 

दुर्ग। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने स्टूडेंट के लिए जूते और मोज़े ख़रीदे। दरअसल शिक्षा मंत्री यादव ने धमधा प्रवास से लौटते समय हिर्री गांव के पास विद्यालय से घर लौट रहे विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, विद्यालय की गतिविधियों और भविष्य के सपनों को लेकर बातचीत किया।

बच्चों ने शिक्षा मंत्री यादव से कर दी ये मांग

बच्चों की मांग पर उन्होंने बूट दुकान से जूते और मोजे खरीदकर दिए और उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ दीं। शिक्षा मंत्री ने कहा, बच्चों की मुस्कान और उनके सपनों को साकार होते देखने का संकल्प ही जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

बघेरा हायर सेकेंडरी स्कूल में स्मार्ट क्लास का लोकार्पण

यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जहां शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें डिजिटल शिक्षा के महत्व, नवीन तकनीकों के सकारात्मक उपयोग तथा ज्ञानार्जन के आधुनिक माध्यमों के प्रति प्रेरित किया। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को अधिक रोचक, सहज एवं प्रभावी शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा, जिससे उनकी सीखने की क्षमता और शैक्षणिक गुणवत्ता में सकारात्मक वृद्धि होगी।

ज्ञान और संस्कार

छत्तीसगढ़ के विद्यालयों में नई गतिविधि रूपरेखा लागू की गई है। अब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रभाव से जोड़ने के लिए प्रतिदिन राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र, महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग, भोजन मंत्र, गायत्री मंत्र एवं शांति पाठ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारयुक्त शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था ज्ञान, संस्कार और नवाचार के समन्वय से एक सशक्त भविष्य का निर्माण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *