CM विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शिवराज सिंह चौहान का बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान से छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

One thought on “CM विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की मुलाकात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *