उज्जैन में मस्जिद ध्वस्तीकरण के खिलाफ हो रहा बवाल, पुलिस टीम पर पथराव भी

मध्यप्रदेश। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के रास्ते में आ रही शाही मस्जिद का एक हिस्सा गिराए जाने की योजना को लेकर आज भारी बवाल हो गया। आज सुबह से ही मस्जिद के पास जमा हुई लोगों की भारी भीड़ ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसी बीच, कुछ लोगों ने पुलिस पर कथित तौर पर पथराव भी किया। इसके बाद लोगों और पुलिस बल के बीच झड़प देखने को मिली। पुलिस द्वारा स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल और रैपिड ऐक्शन फोर्स के जवान तैनात हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

बताया जा रहा है कि रात में पुलिस प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच आपसी सहमति से मुस्लिम समाज के लोग आज खुद ही सड़क चौड़ीकरण के रास्ते में आ रहा मस्जिद का हिस्सा हटाने को तैयार हो गए थे, हालांकि, बाद में कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए मस्जिद के बाहर जमा होकर हंगामा कर दिया।

उज्जैन के पुलिस कमिश्नर और जिला कलेक्टर से लेकर प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत करने की कोशिश में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *