सचिन तेंदुलकर ने OpenAI के साथ साझेदारी का किया ऐलान, बोले- नई चीजें खोजने को उत्साहित हूं

मुंबई। महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने OpenAI के साथ अपनी नई साझेदारी की घोषणा की है। सचिन ने एक वीडियो संदेश के जरिए इस साझेदारी की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में कुछ रोचक चीजें लोगों के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हैं। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वह हमेशा से जिज्ञासु रहे हैं। उनके मुताबिक, एक सवाल अक्सर दूसरे सवाल की ओर ले जाता है और ChatGPT ने उनकी इस आदत को और बढ़ावा दिया है। उन्होंने बताया कि ChatGPT उनके लिए कई कामों में उपयोगी साबित हुआ है, जिसमें परिवार के साथ यात्रा की योजना बनाना भी शामिल है।

सचिन ने कहा कि इस साझेदारी के जरिए वह ChatGPT के साथ और क्या-क्या किया जा सकता है, इसे तलाशना चाहते हैं। साथ ही, वह ऐसी चीजें लोगों के साथ साझा करना चाहते हैं जो उनके लिए वास्तव में उपयोगी हों। उन्होंने लोगों को भी अपनी रुचि की किसी चीज के साथ ChatGPT आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया। सचिन ने कहा कि शुरुआत एक सवाल, एक विचार या ऐसी चीज से की जा सकती है, जिसे कोई लंबे समय से जानना या तलाशना चाहता हो।

OpenAI भारत में AI के इस्तेमाल और पहुंच को बढ़ाने पर भी काम कर रहा है। कंपनी के अनुसार, फरवरी 2026 तक भारत में 10 करोड़ से अधिक साप्ताहिक ChatGPT उपयोगकर्ता थे।

क्रिकेट और AI का नया जुड़ाव

सचिन तेंदुलकर की OpenAI के साथ साझेदारी ऐसे समय में सामने आई है, जब क्रिकेट और AI तकनीक के बीच जुड़ाव बढ़ रहा है। सितंबर 2026 में BCCI ने भी ChatGPT को भारतीय घरेलू क्रिकेट के लिए एसोसिएट पार्टनर घोषित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *