VIP रोड, बाइक में युवती-युवक का अश्लील रील, गिरफ्तार

रायपुर। राखी पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 154/2026 के तहत इंस्टाग्राम के विभिन्न न्यूज चैनलों पर वायरल हुए एक वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तस्दीक की कार्रवाई की। जांच में वायरल वीडियो में मोटरसाइकिल चला रहे युवक की पहचान भीमेश देवांगन (24 वर्ष), पिता गोपाल देवांगन, निवासी मठपुरैना, थाना टिकरापारा के रूप में हुई।

पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया अश्लीलता फैलाने एवं लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाने के आरोप पाए जाने पर संबंधित युवक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) की प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर यातायात नियमों का पालन करें तथा सोशल मीडिया पर अश्लील या कानून का उल्लंघन करने वाले वीडियो बनाने और प्रसारित करने से बचें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *