PM मोदी कल करेंगे नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ, बलौदाबाजार के लोग भी ऑनलाइन जुड़ेंगे 

बलौदाबाजार।  भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का राष्ट्रीय शुभारंभ करेंगे।इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, सशक्त एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

शुभारम्भ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला ऑडिटोरियम बलौदाबाजार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के. साथ ही जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधिगण, स्काउट एवं गाइड, एनसीसी एवं एनएसएस के स्वयंसेवक, खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम में जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), पॉलिटेक्निक संस्थानों, विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्रों, युवा संगठनों, सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, व्यापारिक एवं व्यावसायिक संगठनों तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं युवा भी कार्यक्रम में शामिल होकर नशामुक्त भारत के संकल्प के सहभागी बनेंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी संबंधित विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक एवं युवा संगठनों से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है ताकि समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न हो तथा युवाओं को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *