रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित होटल मेफेयर लेक रिजॉर्ट में आयोजित “Green Steel & Mining Summit 2026” में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे होटल से रवाना होकर 1:10 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे।
दोपहर 1:10 से 3 बजे तक मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद दोपहर 3 से 4 बजे तक उद्योग विभाग की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 से 4:30 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे मंत्रालय, महानदी भवन से रवाना होकर करीब 5:55 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। शाम 6 से 7 बजे तक भी कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में उनका आरक्षित कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम रहेगा।
मुख्यमंत्री के आज के कार्यक्रम में ग्रीन स्टील, माइनिंग सेक्टर और उद्योग विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा प्रमुख रूप से शामिल है।