Headlines

माता-पिता की हत्या कर बेरहम बेटे ने बनाया वीडियो, रिश्तेदारों में किया वायरल

केरल। इडुक्की में 29 वर्षीय युवक ने अपने माता-पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अजीश ने एझुकुमवायल स्थित अपने घर में पिता एंटनी और मां वालसम्मा पर चाकू से कई हमले किए। इसके बाद उसने घायल माता-पिता का वीडियो बनाकर एक रिश्तेदार को भेज दिया। आरोपी को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि अजीश को शराब और नशे की लत थी और वह नशामुक्ति केंद्र में इलाज करा चुका था। नशामुक्ति केंद्र से लौटने के बाद वह अक्सर अपने माता-पिता से झगड़ा करता था। उसने बताया कि रिश्तेदार ने घटना की जानकारी पादरी और पड़ोसियों को दी। जब ये लोग घर में पहुंचे तो उन्हें वहां दंपति मृत मिले। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए जाने के बाद अजीश ने पुलिस से कहा कि उसे भगवान का फोन आने के बाद उसने अपने माता-पिता को स्वर्ग भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय अजीश की बुजुर्ग दादी भी घर में थीं, लेकिन उसने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बुजुर्ग महिला बिस्तर पर रहती हैं और उन्हें सुनने व देखने में परेशानी है। पुलिस ने बताया कि रिश्तेदारों के घर पर आने के बाद ही उन्हें घटना की जानकारी हुई। उसने बताया कि अजीश को सबूत जुटाने के लिए जब घर लाया गया, तो वह अपनी मां के बारे में पूछने लगा। नेदुमकंडम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अजीश को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *