पूर्व मंत्री की लाश फंदे में लटकी हुई मिली

video

पश्चिम बंगाल. पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) से 5 बार विधायक रहे आशीष बनर्जी बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित अपने आवास के पास पार्टी कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके पाए गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आशीष बनर्जी को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। 70 साल आशीष बनर्जी बीरभूम की राजनीति के कद्दावर चेहरों में से एक माने जाते थे। वे रामपुरहाट विधानसभा सीट से लगातार पांच बार विधायक निर्वाचित हुए।

पश्चिम बंगाल में जब ममता बनर्जी के नेतृत्व में पहली बार टीएमसी की सरकार बनी थी, तब वे राज्य के शिक्षा और कृषि मंत्री रहे। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के तौर पर भी सेवाएं दीं।

इसी साल (2026) हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार ध्रुव साहा से कड़े मुकाबले में चुनाव हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *