यूपी। लखीमपुर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। एक लड़की के साथ 3 लड़कों ने गैंगरेप किया। लड़की की हालत गंभीर है। उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। आरोपी लड़की की हालत खराब होने पर उसे अकेला छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। लड़की का बयान भी दर्ज किया जा रहा है।
वहीं, युवती के साथ गैंगरेप की वारदात की जानकारी होते ही पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करके तीनों को हिरासत में ले लिया।
लड़की का इलाज और मेडिकल करवाया गया। मामले में पुलिस जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों का मेडिकल करवाकर उनसे भी पूछताछ की जा रही है। तीनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।