3 करोड़ की हेराफेरी मामले में एक और पुलिसवाला गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर के जगदलपुर स्थित कंगोली की 5वीं वाहिनी सशस्त्र बल की कर्मचारी कल्याण साख समिति में करीब 3 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता और गबन के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। मामले में परपा पुलिस ने एक और प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार किया है।

वित्तीय मामलों से जुड़े प्रधान आरक्षक संजय चौहान को पूछताछ के बाद संदिग्ध पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।इस मामले में इससे पहले 29 जुलाई को कल्याण साख समिति के अध्यक्ष एवं प्रधान आरक्षक शिवकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया था। अब संजय चौहान की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या दो हो गई है।लोन खातों और जमा राशि में हेराफेरी का आरोपबस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मुताबिक, 5वीं वाहिनी कर्मचारी कल्याण साख समिति में वर्ष 2012 से 2021 के बीच लोन खातों और जमा राशि में कथित हेराफेरी की शिकायत परपा थाने में दर्ज हुई थी।

शिकायत में फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के जरिए करीब 3 करोड़ रुपये की राशि के गबन का आरोप लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में समिति के अध्यक्ष शिवकांत तिवारी की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी की गई थी। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए उनके सहायक रहे प्रधान आरक्षक संजय चौहान से भी पूछताछ की गई। पुलिस को उनकी भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *