Headlines

आज शाम भारत माता चौक से कांग्रेस दफ्तर राजीव भवन तक 2 घंटे आवागमन बाधित रहेगी, बीजेपी निकाल रही मशाल जुलूस

रायपुर। आज शाम भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भारत माता चौक, शंकर नगर से राजीव भवन तक मशाल जुलूस निकाले जा रहे हैं। मशाल जुलूस का आयोजन शाम 05:00 बजे से 07:00 बजे के मध्य संभावित है।

जुलूस के दौरान भारत माता चौक शंकर नगर से राजीव भवन तक के मार्ग पर यातायात का दबाव एवं आवागमन प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए आम नागरिकों एवं वाहन चालकों की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

01. विधानसभा की ओर से अनुपम नगर चौक/शंकर नगर की ओर आने वाले वाहन चालक विधानसभा रोड व्हीआईपी तिराहा – मोवा थाना – लोधीपारा चौक – पंडरी बस स्टैंड मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य की ओर आवागमन कर सकेंगे।

02. भारत माता चौक से अनुपम नगर चौक एवं खम्हारडीह की ओर जाने वाले वाहन चालक – तेलीबांधा – अवंती विहार – खम्हारडीह मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

03. थाना खम्हारडीह की ओर से अनुपम नगर/शंकर नगर जाने वाले वाहन चालक खम्हारडीह – अवंती विहार – तेलीबांधा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

04. लोधी पारा से अनुपम नगर शंकर नगर एवं खम्हारडीह की ओर जाने वाले वाहन चालक – लोधीपारा- पंडरी बस स्टैंड केनाल रोड – तेलीबांधा – अवंती विहार खम्हारडीह रोड का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।

आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपीलमशाल जुलूस के दौरान शाम 05:00 बजे से 07:00 बजे तक भारत माता चौक शंकर नगर से राजीव भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात प्रभावित होने की संभावना है।

ट्रैफिक पुलिस का बयान –

अतः आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील है कि—*- आवश्यक कार्य न होने पर उक्त अवधि में जुलूस मार्ग से आवागमन करने से बचें।- निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।- जुलूस के दौरान यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए डायवर्सन एवं यातायात संकेतों का पालन करें।- यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुरसुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात हेतु आपका सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *