रायपुर/उरला। किशोरी से दो हफ्ते तक रेप मामले आरोपी युवक की गिरफ्तार हुई है। पीड़िता नाबालिग ने उरला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी बेन्द्री निवासी पंकज निषाद द्वारा 12 दिन तक उसे नाबालिग जानकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।
जिस पर आरोपी के खिलाफ उरला थाने में अप.क्रमांक 383/26 धारा 64, 64(2)(एम), 351(2) बी.एन.एस. 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये प्रकरण में आरोपी पंकज निषाद को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।