होटल में 9 लोगों की मौत, आज सुबह लगी आग

बंगाल। कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लग जाने से बड़ा हादसा हो गया, इस अग्निकांड में कम से कम 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग आज तड़के लगी जब होटल में ठहरे अधिकांश लोग सो रहे थे. धुएं का गुबार और लपटें उठती देख परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया.

दमकल विभाग की टीम ने काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है. हालांकि, आग किस वजह से लगी यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *