× Popup Image
नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें - छत्तीसगढ़ बातचीत
Skip to content
August 19, 2026
  • होम
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लेख
  • व्यापार

छत्तीसगढ़ बातचीत

सच के साथ

  • होम
  • क्राइम
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लेख
  • व्यापार
Headlines
  • स्रोत महोत्सव 2026 में बोले CM विष्णुदेव साय – नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा

    11 minutes ago10 minutes ago
  • कार चढ़ाकर हत्या, रायपुर कोर्ट में कातिल ने किया सरेंडर

    26 minutes ago26 minutes ago
  • नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें

    33 minutes ago33 minutes ago
  • फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

    1 hour ago1 hour ago
  • भखारा मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक

    2 hours ago2 hours ago
  • ग्राहकों को बीमारी बेच रहे थे…रायपुर शहर के 52 दुकानों-होटलों संचालकों पर जुर्माना

    2 hours ago
  • छत्तीसगढ़
  • होम

नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें

batchitcgnews33 minutes ago33 minutes ago01 mins

रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवा रायपुर अटल विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) एवं लोक निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया।

नवा रायपुर में चलेंगी ई-बसें

बैठक में एनआरडीए के अंतर्गत कंप्लायंट बैटरी ऑपरेटेड मोटर एसी-ई बसों के डिजाइन, प्रोक्योरमेंट, सप्लाई, परिचालन एवं संधारण के लिए ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर निविदा आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई। परियोजना के विभिन्न तकनीकी एवं क्रियान्वयन संबंधी पहलुओं की समीक्षा की गई। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के कार्यालय सहित अन्य कार्यालय भवनों के निर्माण कार्य से संबंधित प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने परियोजना की आवश्यकताओं एवं निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की।

रायगढ़ और जांजगीर-चांपा की सड़क परियोजनाओं पर चर्चा

लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला रायगढ़ के अंतर्गत रायगढ़-पूंजीपथरा-घरघोड़ा फोरलेन मार्ग के निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। लगभग 37 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण से संबंधित तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा परियोजना के लिए प्रभावित भूमि के अर्जन, भूमि व्यपवर्तन तथा निर्माण कार्य की तैयारियों की जानकारी दी गई। बैठक में जिला जांजगीर-चांपा के अंतर्गत लगभग 6.70 किलोमीटर लंबाई वाले अकलतरा बायपास मार्ग के निर्माण कार्य के प्रस्ताव पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। परियोजना से संबंधित तकनीकी एवं निर्माण संबंधी पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक प्रक्रिया के संबंध में चर्चा की गई।
Tagged: E-buses to run in Naya Raipur

Post navigation

Previous: फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड
Next: कार चढ़ाकर हत्या, रायपुर कोर्ट में कातिल ने किया सरेंडर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

स्रोत महोत्सव 2026 में बोले CM विष्णुदेव साय – नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा

batchitcgnews11 minutes ago10 minutes ago 0

कार चढ़ाकर हत्या, रायपुर कोर्ट में कातिल ने किया सरेंडर

batchitcgnews26 minutes ago26 minutes ago 0

फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

batchitcgnews1 hour ago1 hour ago 0

भखारा मार्ग पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक

batchitcgnews2 hours ago2 hours ago 0
Owner & Editor - N. Pal , Sub-Editor - Jageshwari, Gmail - batchitcgnews@gmail.com , Mobile - 9399701018 Place - Kamal Vihar Sector 01 Raipur, Chhattisgarh Pin - 492015 Powered By BlazeThemes.