मोदी PM पद से हटा दिए जाएंगे, राहुल गांधी ने उनके राजनीतिक अंत का कर दिया दावा

दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का राजनीतिक अंत हो चुका है और उनका शासन अब अंतिम दौर में है। राहुल गांधी के मुताबिक, मोदी के उत्तराधिकारी की तलाश भी शुरू हो चुकी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि राहुल गांधी ने बैठक में कहा, “नरेंद्र मोदी का राजनीतिक अंत हो चुका है। उनका वक्त खत्म हो गया है। मोदी का शासन आखिरी दौर में है। उनके उत्तराधिकारी की तलाश चल रही है।”

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को “पूरी तरह बैकफुट पर” बताया। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सरकार के खिलाफ और आक्रामक तरीके से मोर्चा लेने की अपील की। ये टिप्पणियां दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में हुई CWC बैठक के दौरान की गईं। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने देश की राजनीतिक स्थिति और अहम मुद्दों पर कांग्रेस की रणनीति को लेकर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *