रविवार को मारुति मंगलम भवन से महादेव घाट तक निकाली जाएगी कांवड़ यात्रा

रायपुर। रविवार को मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी से महादेव घाट रायपुरा तक कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यात्रा मार्ग पर यातायात का दबाव रहने की संभावना है।

कांवड़ यात्रा का निर्धारित मार्ग

मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी → पड़ाव → तेलघानी नाका → अग्रसेन चौक → आमापारा चौक → लाखेनगर → सुंदर नगर → रायपुरा चौक → महादेव घाट।कांवड़ यात्रा के दौरान उक्त मार्ग एवं आसपास के मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से उक्त मार्ग का उपयोग करने से बचें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

यातायात पुलिस ने विशेष रूप से अपील की है कि यदि अत्यावश्यक कार्य न हो तो कांवड़ यात्रा के दौरान उक्त मार्ग पर आवागमन न करें, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनी रहे तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की जा सके।यातायात पुलिस रायपुर द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक यातायात प्रबंधन एवं पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *