नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा. बारिश शुरू हो चुकी है. बादलों की वजह से अंधेरा भी है. नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और 25 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश हो रही है. लग रहा है कि सावन सूखा नहीं जाएगा. कई इलाकों में अगले दो घंटे मौसम अचानक बदल सकता है. गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज गरज सुनाई दे सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मौसम की यह स्थिति पूरे दिल्ली-NCR में एक जैसी नहीं होगी. कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, जबकि आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश या सिर्फ बादल छाए रहने की संभावना है. बारिश के दौरान सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है और कुछ जगहों पर पानी भी जमा हो सकता है. ऐसे में लोगों को अगले कुछ घंटों में बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।
दिल्ली में बदले मौसम के बीच एमबी रोड पर भीषण जाम लगा है. किसी को ऑफिस पहुंचने में, किसी को एयरपोर्ट तो किसी को साकेत कोर्ट पहुंचने में देर हो रही है. राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ है. साथ ही दिल्ली-NCR में हमेशा की तरह जाम नजर आ रहा है. दिल्ली के एमबी रोड पर भीषण जाम नजर आ रहा है. यहां संगम विहार के पास लोग 1 घंटे से जाम में फंसे हुए हैं।
जाम में फंसे एयरफोर्स में काम करने वाले कर्मी ने बताया कि प्रतिदिन या जाम लगता है. बारिश हो जाती है तो स्थिति और खराब हो जाती है.हम प्रतिदिन डांट खाते हैं. समय पर ड्यूटी नहीं पहुंच पाते हैं. आज भी हमको यहां एक घंटा जाम में फंसना पड़ा है. वायु सेना स्टेशन में हम सर्विस करते हैं. हम लोग वायु सेनाबाद स्टेशन में काम करने वाले लोग कभी भी समय पर इस जाम की वजह से नहीं पहुंच पा रहे हैं।