बलौदाबाजार। भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ‘भाई भारत’ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त 2026 को “खेलो इंडिया संवाद: खेल की बात पीएम के साथ कार्यक्रम का राष्ट्रव्यापी आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी द्वारा देश भर के युवाओं को वर्चुअत माध्यम से संबोधित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम जिले के महाविद्यालयों में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्थानीय खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और नीति-निर्माताओं के साथ एक साझा मंच पर जोड़कर भारत के खेल इकोसिस्टम पर संवाद स्थापित करना है।कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से निर्धारित महाविद्यालय मे प्रारम्भ होग़ा। कार्यक्रम आयोजन हेतु जिला प्रशासन द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं सम्बंधित महाविद्यालय को जरुरी निर्देश दिया गया है।