धमतरी। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव ने प्रसिद्ध मां अंगारमोती दाई के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता को रक्षा सूत्र भेंट किया।
उन्होंने मां अंगारमोती दाई से छत्तीसगढ़ सहित प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर खूबलाल ध्रुव ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का पर्व है। मां अंगारमोती दाई के चरणों में रक्षा सूत्र अर्पित कर उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि मां अंगारमोती दाई की कृपा प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।