अफसर मनीष मिश्रा, भागवत जायसवाल और गुड्डू लाल जगत का ट्रांसफर

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश 11 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार मनीष मिश्रा (रा.प्र.से.), उप सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) से स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं भागवत जायसवाल (रा.प्र.से.), उप सचिव को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में भेजा गया है।

इसी तरह गुड्डू लाल जगत (रा.प्र.से.), उप सचिव को श्रम विभाग से स्थानांतरित कर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग में नई पदस्थापना दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ये पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *